National
मेरठ में आर्टिफिशियल फूल-पौधे बने सजावट का नया ट्रेंड, त्योहारों पर खूब हो रही खरीदारी
जागरण संवाददाता, मेरठ। घर में बोगनवेलिया, एरिका पॉम और बांस का पौधा सजावट के लिए रखना है, लेकिन उसकी देखभाल और सिंचाई को झंझट मानते हैं अथवा घर के अंदर मिट्टी या पानी बहने से होने वाली गंदगी से मुक्ति चाहते हैं। ऐसे हरिय
लेखक Anand Prakash182K पढ़े गए
-1792583652606.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, मेरठ। घर में बोगनवेलिया, एरिका पॉम और बांस का पौधा सजावट के लिए रखना है, लेकिन उसकी देखभाल और सिंचाई को झंझट मानते हैं अथवा घर के अंदर मिट्टी या पानी बहने से होने वाली गंदगी से मुक्ति चाहते हैं। ऐसे हरियाली पसंद लोगों ने आर्टिफिशियल पौधों और फूलों को सजावट का बेहतर विकल्प बना लिया है।
त्योहारों पर इसके कारोबार में भी जबरदस्त उछाल है। आस्ट्रेलिया और थाइलैंड के पौधे, फूलों को बेहतर क्वालिटी के लिए पसंद किया जा रहा है, तो हैंडीक्राफ्ट फूल और फोम सीरीज व फैदर से बने फूलों को भी फ्लावर पॉट में रखने का भी ट्रेंड नजर आ रहा है।



