डिजिटल डेस्क, होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह राणा और उनके एक साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह खौफनाक वारदात उनकी अपनी दुकान पर अंजाम दी गई, जहां बदमाशों ने तेजधार हथियारों से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात की है। भाजपा नेता रंजीत सिंह राणा अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश या अन्य किसी रंजिश के चलते उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।