National
ओडिशा में शराब के विवाद में हैवान बना चाचा, कुल्हाड़ी से काटकर की भतीजे की हत्या
जागरण संवाददाता, राउरकेला। बीरमित्रपुर थाना क्षेत्र के जलंगबिरा पंचायत अंतर्गत हाड्राटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने ही भतीजे की निर्
लेखक Kamal Kumar Biswas40K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, राउरकेला। बीरमित्रपुर थाना क्षेत्र के जलंगबिरा पंचायत अंतर्गत हाड्राटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने ही भतीजे की निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय एतवा कुजूर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाड्राटोली गांव निवासी 45 वर्षीय सानिया कुजूर की अपनी कोई संतान नहीं थी। इसलिए उसने अपने भतीजे एतवा कुजूर को गोद लिया था और वह उसी के साथ घर पर रहता था।



