निभा रजक, फरीदाबाद। सुबह उठते ही बच्चों के टिफिन, परिवार के नाश्ते और काम पर जाने की तैयारी में जुटने वाली महिलाओं के लिए बुधवार की सुबह परेशानी भरी रही। सेक्टर-29 में पीएनजी गैस की सप्लाई बंद होने से करीब 300 परिवारों के घर सुबह चूल्हा नहीं जला।
मंगलवार रात 11 बजे पाइपलाइन में लीकेज के बाद बंद हुई गैस सप्लाई 19 घंटे बाद भी शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में कई परिवारों को नाश्ते के लिए बाहर जाना पड़ा, जबकि कुछ लोगों के घर रिश्तेदारों ने भोजन पहुंचाया। शाम छह बजे तक मरम्मत कार्य चल रहा है।