राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में खाद्य पदार्थों, दवाइयों और कृषि उत्पादों में मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए अलग प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव है। पंजाब सरकार के पूर्व विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू (सेवानिवृत्त) और लुधियाना के पर्यावरण कार्यकर्ता कर्नल जसजीत सिंह गिल (सेवानिवृत्त) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पंजाब फूड, फार्मा और कृषि सुरक्षा प्राधिकरण विधेयक, 2026 का मसौदा भेजा है।