National
प्रेमी संग मुंबई भागी तीन बच्चों की मां की हत्या, प्रेमी ने पत्नी और ससुरालियों पर लगाया आरोप
जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव सादकपुर निवासी 27 वर्षीय रुखसाना इसी गांव के रहने वाले मोहम्मद साकिब के साथ बीती नौ जुलाई को प्रेम प्रसंग के चलते तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी। प्रेमी साथ मुंबई के शांता क्रूज इलाके में कि
लेखक Rahul Shyam77K पढ़े गए
-1792586046573.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव सादकपुर निवासी 27 वर्षीय रुखसाना इसी गांव के रहने वाले मोहम्मद साकिब के साथ बीती नौ जुलाई को प्रेम प्रसंग के चलते तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी। प्रेमी साथ मुंबई के शांता क्रूज इलाके में किराए पर रह रही थी, लेकिन अब मुंबई में उसकी हत्या कर शव कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया।
प्रेमी ने अपनी पत्नी व ससुरालवालों पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। मृतका के स्वजन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।



