संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का भव्य आगाज हो गया है। कुल्लू में व आस्था, लोक परंपराओं और वैश्विक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। सात दिवसीय उत्सव में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पहले दिन भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथयात्रा निकाली गई, इस दौरान देव मिलन आकर्षण रहा। सैकड़ों देवी-देवता ढालपुर मैदान में पहुंचे।

इस बार 347 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया है। वर्ष 2025 में दशहरा उत्सव समिति ने 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा था।