National
वाराणसी में भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव की वजह से 22 और 23 अक्टूबर को 12वीं कक्षा तक अवकाश घोषित
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव के चलते 22 और 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। जबकि एयर शो का आयोजन होने से शहर में काफी
लेखक Digital Desk92K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव के चलते 22 और 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। जबकि एयर शो का आयोजन होने से शहर में काफी भीड़ भी हो रही है।
जारी पत्र में बताया गया है कि वाराणसी जनपद के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय अवकाश घोषित है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बुधवार को इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया गया।



