National
आजमगढ़ में प्रेमिका के स्वजन की हैवानियत, प्रेमी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, चाकू से गुप्तांग काटने का किया प्रयास
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम प्रेमिका से संबंध को लेकर उपजे विवाद में उसके स्वजन ने युवक को बेरहमी से मारा-पीटा। आरोप है कि युवक को मारपीट कर निर्वस्त्र किया गया और गांव में
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम प्रेमिका से संबंध को लेकर उपजे विवाद में उसके स्वजन ने युवक को बेरहमी से मारा-पीटा। आरोप है कि युवक को मारपीट कर निर्वस्त्र किया गया और गांव में घुमाया गया। यही नहीं, चाकू से उसके गुप्तांग काटने का भी प्रयास किया गया।
इस घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि एक वर्ष पूर्व गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था।



