National
मां शाकुंभरी देवी न्यू आवासीय योजना: सहारनपुर में प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन करना होगा आवदेन
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मां शाकुंभरी देवी न्यू आवासीय योजना के पहले चरण में प्लॉटों का आवंटन होने के बाद अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) दूसरे
लेखक Sanju Kumar153K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मां शाकुंभरी देवी न्यू आवासीय योजना के पहले चरण में प्लॉटों का आवंटन होने के बाद अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) दूसरे चरण की तैयारी में जुट गया है।
करीब 15 दिन बाद दूसरे चरण में प्लॉट खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इससे उन लोगों को एक और अवसर मिलेगा, जो पहले चरण में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। प्राधिकरण ने दूसरे चरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।



