शेर सिंह, उधमपुर। रामनगर के पंचौड़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। हादसे में चार वर्षीय तक्षिका और 24 वर्षीय सुनीता देवी की मौत हो गई। एक परिवार की चहकती बच्ची हमेशा के लिए खामोश हो गई, तो दूसरे परिवार के दो वर्षीय मासूम के सिर से मां का साया उठ गया। हादसे के बाद दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं। घरों में पसरा मातम और अपनों को खोने का दर्द दुर्घटना की भयावहता बयां कर रहा है।