National
सीएम योगी बोले: अब यूपी पुलिस अपराधियों पर बेखौफ कार्रवाई करती है, पहले सत्ता से फोन आते थे
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दौर ऐसा था, जब पुलिस का थानेदार या एसपी भी किसी अपराधी पर हाथ डालने से पहले सोचता था। अपराधी को छूते ही सत्ता के गलियारों से फोन आने लगते थे।
लेखक Digital Desk199K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दौर ऐसा था, जब पुलिस का थानेदार या एसपी भी किसी अपराधी पर हाथ डालने से पहले सोचता था। अपराधी को छूते ही सत्ता के गलियारों से फोन आने लगते थे। कुछ ही घंटों में अपराधी के बजाय पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो जाती थी। थानों में इंस्पेक्टर बैठते थे, लेकिन फैसले कहीं और से आते थे।
अपराधी पुलिस की खुली जीप में ऑटोमेटिक हथियार लहराते थे और पुलिसकर्मी जंग लगी राइफल लेकर अपनी जान बचाने को मजबूर थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार ने पुलिस के हाथों में पड़ी राजनीतिक बेड़ियां तोड़ दीं। अपराधियों और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। आज हर अपराधी को पता है कि उत्तर प्रदेश में उसका आखिरी ठिकाना कहां है।
मुख्यमंत्री योगी बुधवार को लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस-2026 पर आयोजित स्मृति परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परेड की सलामी ली और पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुछ ऋण कभी चुकाए नहीं जा सकते। शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण भी ऐसा ही है। मंगलवार को जब पूरा देश विजयादशमी मना रहा था, तब पुलिसकर्मी सड़कों पर मुस्तैद रहकर लोगों की सुरक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों के तीन भत्तों में वृद्धि की घोषणा की।