National
बहेड़ी और नवाबगंज मिलें बंद! अब इन 3 जिलों में जाएगा बरेली के किसानों का गन्ना, आवंटन जारी
जागरण संवाददाता, बरेली। जिले की केसर चीनी मिल बहेड़ी और ओसवाल चीनी मिल नवाबगंज चलने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। इन दोनों चीनी मिलों को गन्ना आवंटित नहीं किया गया है। त्रिवटीनाथ चीनी मिल को भी सिर्फ छह सेंटरों का 19 लाख
लेखक Kamlesh Kumar Sharma117K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बरेली। जिले की केसर चीनी मिल बहेड़ी और ओसवाल चीनी मिल नवाबगंज चलने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। इन दोनों चीनी मिलों को गन्ना आवंटित नहीं किया गया है। त्रिवटीनाथ चीनी मिल को भी सिर्फ छह सेंटरों का 19 लाख क्विंटल गन्ना आवंटित हुआ है। इस साल बरेली के किसानों का गन्ना पीलीभीत, शाहजहांपुर और रोजा चीनी मिलों तक भेजा जाएगा।
नवीन पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों को गन्ना क्षेत्र का आवंटन कर दिया है। बहेड़ी चीनी मिल को लेकर चल रही ऊहापोह की स्थिति खत्म हो गई है। इस चीनी मिल को गन्ना आवंटित ही नहीं किया गया है।



