संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। आनंदपुर थाना क्षेत्र के जतबारा गांव में घरेलू कलह में 21 वर्षीय विवाहिता सिंधु कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका की ढाई वर्षीय पुत्री बिट्टू कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
मां की मौत से मासूम के सिर से ममता का साया उठ गया है। वहीं, इस घटना से मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में शोक की लहर है।