National
मसाला खेती से चमकेगी समस्तीपुर के किसानों की किस्मत, धनिया-मेथी और सौंफ पर 40% की बंपर सब्सिडी
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिले में किसानों की आय बढ़ाने और मसाला फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए धनिया, मेथी और सौंफ की खेती पर अनुदान दिया जाएगा। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत इन फसलों के लिए ऑनलाइन आवेदन
लेखक Prakash Kumar61K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिले में किसानों की आय बढ़ाने और मसाला फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए धनिया, मेथी और सौंफ की खेती पर अनुदान दिया जाएगा। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत इन फसलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
जिले में धनिया की खेती का लक्ष्य 50 हेक्टेयर, जबकि मेथी और सौंफ का लक्ष्य 25-25 हेक्टेयर रखा गया है। कुल 100 हेक्टेयर में खेती कराई जाएगी। बीज मसाला फसलों की खेती की लागत 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। इस पर 40 प्रतिशत की दर से 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान मिलेगा।



