डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को बुधवार को 37वीं मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हरियाणा और दिल्ली में 10 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें मुंबई लाया जा रहा है। सभी आरोपी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं।
अभियोजन पक्ष ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार अभी बरामद नहीं हुए हैं और आरोपियों ने अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन नष्ट कर दिया है।