National
कश्मीर के हुनर को मिलेगा बड़ा बाजार, 1,000 से ज्यादा कारीगरों को मिली खास ट्रेनिंग; कारोबार बढ़ाने के गुर सिखाए गए
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर के पारंपरिक हस्तशिल्प को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए अब कारीगरों को हुनर के साथ ब्रांडिंग और पैकेजिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इसी कड़ी में हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय, कश्मीर ने
लेखक Naveen Sharma44K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर के पारंपरिक हस्तशिल्प को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए अब कारीगरों को हुनर के साथ ब्रांडिंग और पैकेजिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इसी कड़ी में हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय, कश्मीर ने 1,000 से अधिक कारीगरों, बुनकरों, सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की रैंप (आरएएमपी) पहल के तहत श्रीनगर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में 10 क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें कश्मीरी हस्तशिल्प उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और भौगोलिक संकेतक (जीआई) लेबलिंग के महत्व पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में सोज़नी, क्रूएल और आरी कढ़ाई, अखरोट की लकड़ी पर नक्काशी, पेपर माशी, पश्मीना तथा ट्वीड और पट्टू बुनाई से जुड़े कारीगरों ने भाग लिया।