National
दरभंगा आने वाली दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट रद, अकासा और इंडिगो के विमान समय से पहले उतरे
संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर बुधवार को जहां एक ओर विमानों की आवाजाही सामान्य रही, वहीं दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।
लेखक Mukesh Srivastava42K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर बुधवार को जहां एक ओर विमानों की आवाजाही सामान्य रही, वहीं दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।
हालांकि, विमानन कंपनी ने उड़ान रद होने की सूचना पहले ही दे दी थी। दूसरी ओर, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से आने वाली कई उड़ानें निर्धारित समय से पहले पहुंचीं। इससे एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन की तस्वीर मिली-जुली रही।



