National
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, बच्ची समेत दो की मौत; 15 यात्री घायल
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। लाटी मुख्यालय से पंचौंड से ऊधमपुर की ओर जा रही बस गुल्ली गला इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा
लेखक Amit Mahi135K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। लाटी मुख्यालय से पंचौंड से ऊधमपुर की ओर जा रही बस गुल्ली गला इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में एक महिला और 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। खाई में गिरने से बस लोहे के कबाड़ में तब्दील हो गई।



