जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी में एयरशो के पास को लेकर सोशल मीड‍िया पर कुछ तस्‍वीरें वायरल होने के बाद से ही व‍िपक्ष के न‍िशाने पर आयोजन को लेकर सत्‍ता पक्ष पर आरोप लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने एयर शो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पास बनवाकर वितरित करना अनुच‍ित है।