जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए हेली टैक्सी सेवाओं की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू शिमला के संजौली हेलीपैड से रामपुर बुशहर व किन्नौर जिला के रिकांगपिओ और शिमला से मनाली के लिए हेली टैक्सी सेवा की शुरुआत की। इससे मनाली, रामपुर बुशहर व रिकांगपिओ में पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। पवनहंस कंपनी हेली टैक्सी सेवाएं प्रदान करेगी।

शिमला से रामपुर बुशहर से एक यात्री के 4000 और रिकांगपिओ के 4500 रुपये लगेंगे। एक सप्ताह में 12 उड़ानों की सुविधा मिलेगी।