National
पटना में रावणवध के बाद अफरा-तफरी, भीड़ के दबाव में गिरकर चार महिलाएं जख्मी
संवाद सहयोगी, मसौढ़ी(पटना)। पटना जिले के मसौढ़ी स्थित गांधी मैदान में मंगलवार की शाम रावणवध कार्यक्रम के दौरान भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से चार महिलाएं गिरकर जख्मी हो गईं। घटना के बाद मौके पर म
लेखक Digital Desk164K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, मसौढ़ी(पटना)। पटना जिले के मसौढ़ी स्थित गांधी मैदान में मंगलवार की शाम रावणवध कार्यक्रम के दौरान भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से चार महिलाएं गिरकर जख्मी हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल (एसडीएच) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।



