National
900 रुपये का भाव, फिर भी जेब खाली, महराजगंज में आलू की खेती का 'घाटे वाला गणित'
जागरण संवाददाता, आनंदनगर। आलू की खेती करने वाले किसानों को लागत के मुकाबले उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। खेत में फसल तैयार करने से लेकर कोल्ड स्टोरेज में भंडारण और बाजार तक पहुंचाने में होने वाला खर्च उनकी कमाई को प्रभावि
लेखक Vishwa Deepak Tripathi39K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आनंदनगर। आलू की खेती करने वाले किसानों को लागत के मुकाबले उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। खेत में फसल तैयार करने से लेकर कोल्ड स्टोरेज में भंडारण और बाजार तक पहुंचाने में होने वाला खर्च उनकी कमाई को प्रभावित कर रहा है। फरेंदा क्षेत्र के पांच कोल्ड स्टोरेज में करीब 27 हजार पैकेट आलू जमा हैं।
बाजार में आलू का भाव 900 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद किसानों को खेती की लागत और मजदूरी निकालने में मुश्किल हो रही है। भंडारण के बाद भी अपेक्षित मुनाफा नहीं मिलने से किसान और व्यापारी दोनों परेशान हैं।



