National
मोनोपॉज से पहले रात में पसीना आना, नींद टूटना या बेचैनी... कहीं दिल के बीमारी का सिग्नल तो नहीं?
कुमार संजय, लखनऊ। Menopause | 40 से 50 साल की उम्र में रात में अचानक पसीना आना, नींद टूटना या दिन में शरीर में बेचैनी सी लगना सिर्फ गर्मी या थकान नहीं है। यह दिल की गड़बड़ी का प्रमुख संकेत हो सकता है। शोधकर्ताओं ने ऐसी 2
लेखक Vikash Mishra143K पढ़े गए

कुमार संजय, लखनऊ। Menopause | 40 से 50 साल की उम्र में रात में अचानक पसीना आना, नींद टूटना या दिन में शरीर में बेचैनी सी लगना सिर्फ गर्मी या थकान नहीं है। यह दिल की गड़बड़ी का प्रमुख संकेत हो सकता है। शोधकर्ताओं ने ऐसी 200 महिलाओं पर अध्ययन किया है। ये सभी प्री-मेनोपाज स्टेज में थीं और इन्हें कोई पुरानी बीमारी नहीं थी।
सभी का पांच मिनट ईसीजी कर दिल की धड़कन की लय और उसके उतार-चढ़ाव की जांच की गई। स्टडी में सामने आया कि जिन महिलाओं को रात में पसीना आता था, उनके दिल का ब्रेक सिस्टम कमजोर था।



