कानपुर में साइबर ठगी की जांच से बढ़ी मुसीबतें, 9 महीने में 5500 बैंक खाते फ्रीज होने से कारोबार ठप
जागरण संवाददाता, कानपुर। डिजिटल लेनदेन के दौर में साइबर ठगी की जांच कारोबारियों और आम खाताधारकों की बड़ी मुसीबत बनती जा रही है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। डिजिटल लेनदेन के दौर में साइबर ठगी की जांच कारोबारियों और आम खाताधारकों की बड़ी मुसीबत बनती जा रही है।

अनजाने में साइबर ठगों के खेल में फंसने वाले कारोबारियों को बचाने के लिए पुलिस को खाते फ्रीज कराने के बजाय अन्य उपायों पर ध्यान देना चाहिए। फ्रीज होने से कर्मचारियों का वेतन, दुकान का किराया और बिजली बिल जैसे खर्च भी अटक जाते हैं। चेक बाउंस होने या भुगतान में देरी से कारोबारी की साख पर भी असर पड़ता है।
- सुनील बजाज, जिलाध्यक्ष, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तरी
साइबर अपराध की जांच में पुलिस या साइबर सेल के निर्देश पर संदिग्ध खाते पर रोक लगाई जाती है। रोक हटवाने के लिए खाताधारक को संबंधित जांच अधिकारी से संपर्क कर लेनदेन की वैधता के प्रमाण देने पड़ सकते हैं। खाताधारक बैंक से रोक का कारण, संबंधित पुलिस इकाई और शिकायत के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
- आदित्य चंद्रा, लीड बैंक मैनेजर
शेयर करें