National
यूपी के मैनपुरी में 200 साल पुरानी अनोखी परंपरा, दशहरा पर नहीं एकादशी पर जलता है रावण
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। देश भर में भले ही विजयादशमी को रावण दहन की परंपरा है परंतु मैनपुरी की रामलीला एकदम अलग है। यहां एकादशी को रावण का अंत किया जाता है। यह परंपरा करीब 200 वर्ष पुरानी है और महाराजा तेज सिंह जूदेव की
लेखक Chandra Shekhar Gaur140K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। देश भर में भले ही विजयादशमी को रावण दहन की परंपरा है परंतु मैनपुरी की रामलीला एकदम अलग है। यहां एकादशी को रावण का अंत किया जाता है। यह परंपरा करीब 200 वर्ष पुरानी है और महाराजा तेज सिंह जूदेव की सवारी और भगवान श्रीराम के पूजन से जुड़ी हुई है।कुरावली, बेवर, भोगांव में भी अलग-अलग तिथियों में रावण का दहन किया जाता है।
रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष श्राद्ध पर्व में ही रामलीला मंचन आरंभ हो जाता है। यहां तिथिवार मंचन चलता है। रामलीला में रावण के अंत का भी मंचन होता है लेकिन जहां देशभर में रावण के अहंकार का अंत विजयादशमी यानि दशहरा पर होता है वहीं जिले में यह एकादशी को होता है। यह परंपरा करीब 200 वर्ष से चली आ रही है।