National
आगरा: सहेली को घर में रखने पर भड़क गया भाई, सगी बहन को मार दी गोली
जागरण संवाददाता, आगरा। घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने मंगलवार रात देर रात बहन को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से घायल युवती को गंभीर हालत में दिल्ली गेट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में य
लेखक Digital Desk178K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने मंगलवार रात देर रात बहन को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से घायल युवती को गंभीर हालत में दिल्ली गेट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में युवती के पिता ने अपने बेटों के विरुद्ध तहरीर दी है। उन पर बेटी का उत्पीड़़न करने का आरोप लगाया है।
घटना मंगलवार की रात लगभग 11 बजे की है। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित विकास नगर में 25 वर्ष की बेबी को उसके भाई राहुल ने गोली मार दी। घटना के समय बेबी किचन में काम कर रही थी। इसी दौरान परिवार में विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल ने दूसरी मंजिल पर आकर बहन बेबी पर तमंचे से गोली चला दी। पीठ में गोली लगने से बेबी किचन में गिर गई।



