National
कानपुर में बनेगी फोरलेन सड़क, बैराज से कंपनी बाग तक 11 हजार वर्ग मीटर भूमि का होगा अधिग्रहण
जागरण संवाददाता, कानपुर। अटल घाट गंगा बैराज से कंपनी बाग जाने वाला रास्ता 80 करोड़ रुपये से फोरलेन बनेगा। 24 मीटर चौड़े होने वाले रास्ते में करीब 11 हजार वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहण होनी है। इसमें ज्योरा नवाबगंज और कटरी ग्रा
लेखक Rahul Shukla186K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। अटल घाट गंगा बैराज से कंपनी बाग जाने वाला रास्ता 80 करोड़ रुपये से फोरलेन बनेगा। 24 मीटर चौड़े होने वाले रास्ते में करीब 11 हजार वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहण होनी है। इसमें ज्योरा नवाबगंज और कटरी ग्राम की जमीन आ रही है। इसको केडीए द्वारा चिह्नित किया जा रहा है।
शासन ने भी सड़क को स्वीकृति दे दी है। पहले ही केडीए मैनावती मार्ग से सिंहपुर तक करीब साढ़े छह किलोमीटर सड़क को 25 करोड़ रुपये में फोरलेन बना रहा है। इसके अलावा मैनावती मार्ग से बैराज को जोड़ने के लिए दो जगह लिंक रोड को चौड़ा किया जाएगा।



