National
एयरशो रिहर्सल के दौरान नमो घाट के सामने गंगा की लहरों के ऊपर मंडराया दो रोटर वाला चिनूक हेलीकाप्टर, थम गई लोगों की सांसें
जागरण संवाददाता, वाराणसी । काशी में एयरशो के रिहर्सल के दौरान बुधवार की दोपहर चिनूक हेलीकाप्टर को गंगा के ऊपर नमोघाट के ठीक सामने देखकर लोगों की एकबारगी सांसें थम गईं। दरअसल चिनूक (CH-47F(I)) भारी वजन ढोने वाला अमेरिक
लेखक Digital Desk195K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में एयरशो के रिहर्सल के दौरान बुधवार की दोपहर चिनूक हेलीकाप्टर को गंगा के ऊपर नमोघाट के ठीक सामने देखकर लोगों की एकबारगी सांसें थम गईं। दरअसल चिनूक (CH-47F(I)) भारी वजन ढोने वाला अमेरिकी मूल का हेलीकॉप्टर 25 मार्च 2019 को भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया था। तब इसको चंडीगढ़ एयर फोर्स स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में शामिल किया गया था, उसके बाद से ही यह भारतीय सेना में सेवारत है।



