National
हरिद्वार में गंगा किनारे नशा माफिया की पनाहगाह, जहां होता है शराब से लेकर स्मैक तक का खुला कारोबार
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पुलिस का सत्यापन अभियान हो या ऑपरेशन प्रहार, गंगा किनारे की अवैध बस्तियों तक इसकी आंच तक नहीं पहुंच रही है। जबकि कई बस्तियां नशा माफिया की पनाहगाह बन गई हैं। जहां शराब, चरस, गांजा और स्मैक तक क
लेखक Mehtab Alam124K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पुलिस का सत्यापन अभियान हो या ऑपरेशन प्रहार, गंगा किनारे की अवैध बस्तियों तक इसकी आंच तक नहीं पहुंच रही है। जबकि कई बस्तियां नशा माफिया की पनाहगाह बन गई हैं। जहां शराब, चरस, गांजा और स्मैक तक का धंधा खुलेआम होता नजर आता है।
पुलिस हर सप्ताह सत्यापन अभियान चलाने का दावा करती है। जबकि नशे के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं।लेकिन गंगा किनारे की अवैध बस्तियों में नशे के धंधे पर कार्रवाई के नाम पर पुलिस का खाता जीराे है। नशा माफिया ने ऐसी बस्तियों में अपने अड्डे बनाए हुए हैं।



