National
एसटीएफ की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बार्डर तक पहुंचाया
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी के युवा कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तारी के बाद उसके मददगार भी अब पकड़ में आने लगे हैं। एक केस
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी के युवा कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तारी के बाद उसके मददगार भी अब पकड़ में आने लगे हैं। एक केस में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के आते ही परिणाम सामने आने लगे हैं।
श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर दानिश के बाद उसका ब्वॉयफ्रेंड आमिर भी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। शिवा को लेकर श्रद्धा दुबे के वायरल कई आडियो में जिस आमिर का नाम आ रहा है, उसने ही श्रद्धा दुबे को बहराइच में नेपाल के बार्डर रुपईडीहा तक छोड़ा था। इसके साथ ही आमिर ही श्रद्धा दुबे को गाड़ियां और चालक उपलब्ध कराता था।



