जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के ताजपुर रोड पर गाड़ी की पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार देर रात खूनी झड़प में बदल गया। दो गुटों के बीच कहासुनी और मारपीट के बाद हुई फायरिंग में 31 वर्षीय दरबारा सिंह उर्फ हैरी की गोली लगने से मौत हो गई। उसे छाती में गोली लगी थी।
स्वजन उसे सीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैरी ड्राइवर का काम करता था। उसका शव एक निजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।