National
योगी सरकार की कानून व्यवस्था को सपा विधायक नाहिद हसन की खुली चुनौती, बयान से गरमाई यूपी की सियासत
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। फैक्ट्री मालिक अरबीन हत्याकांड को लेकर सियासत गरमा गई है। कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन का बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें वह योगी सरकार की कानून-व्यवस्था को खु
लेखक Digital Desk137K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। फैक्ट्री मालिक अरबीन हत्याकांड को लेकर सियासत गरमा गई है। कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन का बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें वह योगी सरकार की कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देकर घर का घेर (घर को तहस-नहस करना) करने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।
इस घटनाक्रम ने हत्याकांड को लेकर चल रही राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है।नौ अक्टूबर को प्रदूषण फैलाने के आरोप में टायर जलाकर तेल निकालने वाली फैक्ट्री के संचालक अरबीन की ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपितों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर स्वजन ने 14 अक्टूबर को गंगोह थाने के बाहर प्रदर्शन किया था।



