National
गोरखपुर में विजयदशमी पर सड़क हादसों का कहर, मासूम सहित तीन की मौत
जागरण टीम, गोरखपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में चार वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। कैंपियरगंज में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। सिकरी
लेखक Digital Desk163K पढ़े गए

जागरण टीम, गोरखपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में चार वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। कैंपियरगंज में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। सिकरीगंज में बाइक और आटो की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई, वहीं पटनाघाट क्षेत्र में तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से छात्रा ने दम तोड़ दिया। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
कैंपियरगंज क्षेत्र के जंगल बब्बन गांव के तिलहवा टोला निवासी उमेश के चार वर्षीय पुत्र दिव्यांश को मंगलवार शाम छह बजे तिलहवा चौराहे पर ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को स्वजन सीएचसी कैंपियरगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर एक नाबालिग चला रहा था। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है।



