National
12 साल बाद जोधपुर से जिस 50000 के इनामी को पकड़ा, उसने खोला प्यार का राज; जिसे अगवा किया उसी से कर ली शादी
जागरण संवाददाता, आगरा। जिसे अगवा किया, उसी से शादी कर ली। 12 वर्ष तक पुलिस खोजती रही, आरोपित जाेधपुर में जाकर रहने लगा। न्यायालय ने भी भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने 50 जार का इनाम घोषित कर दिया। मगर, 12 वर्ष बाद रिश्तेद
लेखक Ali Abbas106K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। जिसे अगवा किया, उसी से शादी कर ली। 12 वर्ष तक पुलिस खोजती रही, आरोपित जाेधपुर में जाकर रहने लगा। न्यायालय ने भी भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस ने 50 जार का इनाम घोषित कर दिया। मगर, 12 वर्ष बाद रिश्तेदार काे की गई एक काल ने पुलिस को आरोपित मान सिंह तक पहुंचा दिया। उसे जाेधपुर से गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया।
सदर क्षेत्र के कौलक्खा निवासी मान सिंह के विरुद्ध वर्ष 2014 मे इलाके की एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।



