जागरण संवाददाता, उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले में नाकाबंदी तोड़कर अफीम डोडा चूरा से भरी स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हुआ 20 हजार रुपए का इनामी तस्कर करीब ढाई साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। निकुंभ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र और नशा मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत मुख्य आरोपी खेताराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बाड़मेर से एक अन्य आरोपी प्रकाश थोरी को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार खेताराम अमेरिकी नंबरों और सोशल मीडिया ऐप के जरिए अपने साथियों के संपर्क में रहकर तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। अब दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और माल सप्लाई करने वालों का पता लगाया जा रहा है।