National
वोट चोरी के दावों के बीच दिग्विजय सिंह ने शुरू की सनातन स्वाभिमान यात्रा, पूर्व सीएम को नहीं मिला कांग्रेस का साथ
जेएनएन, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के दावों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर निकल चुके हैं।
लेखक Digital Desk157K पढ़े गए

जेएनएन, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के दावों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर निकल चुके हैं।
मंगलवार को उज्जैन से इसकी शुरुआत करने से पूर्व इंदौर में मीडिया से चर्चा में उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि यह उनकी निजी यात्रा है, इससे कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है। उधर, कांग्रेस भी स्पष्ट कर चुकी है कि इससे उसका कोई लेना-देना नहीं है।



