डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में सुरक्षा एजेंसियां लगातार छानबीन कर रही हैं। वहीं इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शीर्ष अमेरिकी ऑपरेटिव रणदीप मलिक की भूमिका की जांच कर रही हैं। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी ली है, फिर भी मलिक पर फोकस है।