National
देवरिया में मेला देखने गए दो युवकों की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
संवाद सूत्र, लार रोड, देवरिया। राष्ट्रीय रामजानकी राजमार्ग (एनएच-227ए) पर बढ़या हरदो के समीप मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे दो युवकों की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सीडीआर कंपनी के सामने हुई वारदात में हमलावरों
लेखक Digital Desk188K पढ़े गए

संवाद सूत्र, लार रोड, देवरिया। राष्ट्रीय रामजानकी राजमार्ग (एनएच-227ए) पर बढ़या हरदो के समीप मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे दो युवकों की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सीडीआर कंपनी के सामने हुई वारदात में हमलावरों ने दोनों युवकों के पेट में चाकू से कई वार किए। वहीं, एक युवक का गला भी काट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
मृतकों की पहचान मईल थाना क्षेत्र के करजहां गांव निवासी वकील यादव (पुत्र स्व. राजदेव यादव) और इटहुरा हजाम गांव निवासी विनय यादव (पुत्र स्व. राम छबीला यादव) के रूप में हुई है। वकील यादव लार रोड रेलवे स्टेशन पर गेटमैन के पद पर कार्यरत थे, जबकि विनय यादव आवास विकास परिषद में नौकरी करते थे। दोनों युवक घर से मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे। इसी दौरान दोनों की हत्या कर दी गई।



