National
जम्मू के राजौरी में दशहरे पर मंदिर की छत से मिला ग्रेनेड, नीचे चल रहा था भंडारा; खतरे में थी 300 लोगों की जिंदगी
जागरण संवाददाता, राजौरी। सीमावर्ती जिला राजौरी के गांव में विजयादशमी के अवसर पर मंदिर की छत पर ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। उस समय मंदिर परिसर में भंडारा चल रहा था और करीब 300 श्रद्धालु जुटे थे।
लेखक Digital Desk161K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, राजौरी। सीमावर्ती जिला राजौरी के गांव में विजयादशमी के अवसर पर मंदिर की छत पर ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। उस समय मंदिर परिसर में भंडारा चल रहा था और करीब 300 श्रद्धालु जुटे थे।
बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को निष्क्रिय कर बड़ा हादसा टाल दिया। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि मंदिर की छत पर ग्रेनेड किसने रखा।



