National
सिवान में नाटक के दौरान बड़ा हादसा, आग वाला गुब्बारा फटने से 12 लोग झुलसे
जागरण संवाददाता, सिवान। बिहार के सिवान जिले में दुर्गापूजा के बाद आयोजित नाटक के दौरान अचानक हादसा हो गया। बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में नाटक के एक दृश्य के दौरान आग वाला गुब्बारा फट गया। इससे निकला केमिकल वह
लेखक Kirti Kumar Pandey107K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिवान। बिहार के सिवान जिले में दुर्गापूजा के बाद आयोजित नाटक के दौरान अचानक हादसा हो गया। बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में नाटक के एक दृश्य के दौरान आग वाला गुब्बारा फट गया। इससे निकला केमिकल वहां मौजूद दर्शकों पर गिर गया, जिससे 12 लोग झुलस गए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
नाटक के मंचन के बीच अचानक फटा गुब्बारा
जानकारी के मुताबिक, रसूलपुर गांव में दुर्गापूजा के बाद नाटक का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। नाटक में आग से जुड़ा दृश्य दिखाया जा रहा था।



