National
कानपुर में रावण दहन से पहले फटा कार्बाइड सिलिंडर, बच्ची समेत 6 लोग घायल
जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा में मंगलवार रात रावण दहन से पहले कार्बाइड सिलिंडर फटने से गुब्बारा विक्रेता समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो साल की बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद मेला परिस
लेखक vipin trivedi161K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा में मंगलवार रात रावण दहन से पहले कार्बाइड सिलिंडर फटने से गुब्बारा विक्रेता समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो साल की बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी घायलों को आत्माराम अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में गुब्बारा विक्रेता को एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल धरीपुरवा क्षेत्र के रहने वाले हैं।



