जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप खिलने से गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में भी बड़ा अंतर बना हुआ है। रात के समय कुछ स्थानों पर हल्की ओस गिरने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। हालांकि, शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं।