National
रावण का पुतला जलाने के बजाय पूजा, क्यों जहांगीरपुर का एक परिवार राम और रावण दोनों की करता है आराधना
संवाद सहयोगी, जहांगीरपुर। देशभर में दशहरा पर रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है, लेकिन जहांगीरपुर में एक परिवार की परंपरा इस पर्व को अलग ही रंग देती है। यहां रावण का पुतला जलाने के बजाय
लेखक Rakesh Kashyap109K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, जहांगीरपुर। देशभर में दशहरा पर रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है, लेकिन जहांगीरपुर में एक परिवार की परंपरा इस पर्व को अलग ही रंग देती है। यहां रावण का पुतला जलाने के बजाय उसका पूजन किया जाता है।
खास बात यह है कि परिवार रावण के साथ भगवान श्रीराम की भी पूजा करता है। रावण के प्रति सम्मान उसकी विद्वत्ता और ब्राह्मण स्वरूप के लिए है, जबकि राम की आराधना अधर्म पर धर्म की विजय के संकल्प के साथ की जाती है।
कस्बे के मोहल्ला स्वामीपाड़ा निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में रावण पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। परिवार रावण को महाज्ञानी और उच्च ब्राह्मण मानता है।
कस्बे के मोहल्ला स्वामीपाड़ा निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में रावण पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। परिवार रावण को महाज्ञानी और उच्च ब्राह्मण मानता है।



