National
सुलतानपुर में विवाद सुलझाने पहुंचे युवक को लगी गोली, पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में मंगलवार रात गोली चलने से में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने के प्रयास में युवक को गोली
लेखक Digital Desk151K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में मंगलवार रात गोली चलने से में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने के प्रयास में युवक को गोली लगी। पुलिस ने प्रकरण में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
धनपतगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर आचार्य निवासी प्रभुनाथ (35) पुत्र जगदेव मंगलवार रात करीब आठ बजे मड़हा गांव में मौजूद थे। इसी दौरान रास्ते के समीप कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ता देख प्रभुनाथ बीच में पहुंचे। इसी दौरान गोली चलने से वह घायल होकर गिर पड़े।



