National
वाराणसी में एयर शो: ऑपरेशन सिंदूर के प्रचंड फॉर्मेशन से वायुसेना दिखाएगी भारत की वायु शक्ति
अशोक सिंह, वाराणसी। राष्ट्र की सेवा में भारतीय वायु सेना के समर्पित 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना हवाई प्रदर्शन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। गंगा के ऊपर आयोजित यह प्रदर्शन भारत
लेखक Digital Desk101K पढ़े गए

अशोक सिंह, वाराणसी। राष्ट्र की सेवा में भारतीय वायु सेना के समर्पित 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना हवाई प्रदर्शन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। गंगा के ऊपर आयोजित यह प्रदर्शन भारतीय वायु सेना की वायु व अंतरिक्ष शक्ति को प्रदर्शित करेगा। युवाओं को प्रेरित करेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगा।
हवाई प्रदर्शन में कुल 25 विमान फॉर्मेशन शामिल होंगे। भारतीय वायु सेना में कार्यरत विभिन्न प्रकार के विमानों और हेलीकॉप्टरों की क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए इन फॉर्मेशन की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है। तालमेल और सटीक समन्वय के साथ किए जाने वाले हवाई युद्धाभ्यासों के माध्यम से इनकी परिचालन क्षमताओं और वायु योद्धाओं की पेशेवर दक्षता को प्रदर्शित किया जाएगा।



