National
25 हजार का इनामी गैंगस्टर वीरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार, फर्जी जमानतगीरों के सहारे कोर्ट से हुआ था रिहा
जागरण संवाददाता, कानपुर। गैंग्सटर कोर्ट में फर्जी जमानतगीर पेश कर जमानत हासिल करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंग्सटर वीरेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित रामआसरे नगर का
लेखक Digital Desk142K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। गैंग्सटर कोर्ट में फर्जी जमानतगीर पेश कर जमानत हासिल करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंग्सटर वीरेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित रामआसरे नगर का निवासी है। उसके खिलाफ बर्रा थाने में वर्ष 2019 में गैंग्सटर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
आरोप है कि उसने फर्जी जमानतदारों के सिंडिकेट से साठगांठ कर अदालत से जमानत हासिल की थी। धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में डीसीपी पूर्वी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को गोविंद नगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बर्रा थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छह लूट के हैं। फर्जी जमानतगीरों के मामले में नामजद होने के बाद से ही वह फरार था।



