National
'दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब सीएम को तीन घंटे रोका, 50 हजार का चालान किया', आप ने केंद्र सरकार को घेरा
पीटीआई, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि पेरिस से लौटने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोका गया और 50 हजार रुपये का चालान किया गया।
लेखक Digital Desk199K पढ़े गए

पीटीआई, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि पेरिस से लौटने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोका गया और 50 हजार रुपये का चालान किया गया।
अधिकारियों ने इसके लिए 'ऊपर से भारी दबाव' होने की बात कही। क्या ऐसा किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कभी हुआ? यह सब सिर्फ इसलिए हो रहा है, क्योंकि मान पंजाबी हैं, पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और पंजाब की बेहतरी के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।



