National
बस्ती में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, 27 अक्टूबर तक बदला रहेगा रूट
जागरण संवाददाता, बस्ती। दुर्गा पूजा मेला, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। 21 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से मेला समाप्ति
लेखक Digital Desk87K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बस्ती। दुर्गा पूजा मेला, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। 21 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से मेला समाप्ति तक जीआइसी से कंपनीबाग तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश, आवागमन और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं 27 अक्टूबर तक दशहरा मेला और प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत निर्धारित मार्गों पर शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।



