डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दो महिलाओं समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन चारों को अदालत में पेश किया गया। महाराष्ट्र पुलिस सीआईडी, मुंबई की टीम ने अदालत से हिरासत में पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी, जिसे मंजूर कर लिया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया।